अमरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अहम गवाह बने

घर का भेदी लंका ढाये की तर्ज़ पर संयुक्त राज्य अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मामले में उपराष्ट्रपति माइक पेंस अहम गवाह बन गए हैं।

अमरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अहम गवाह बने

माइक पेंस ने कहा है कि जो व्यक्ति खुद को संविधान से परे समझता है उसे राष्ट्रपति बनने का कोई अधिकार नहीं है।

अपने बयान में पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा कि ट्रंप ने चुनाव नतीजे वाले दिन और उसके बाद जो कुछ भी कहा वह झूठ है और देश के संविधान के खिलाफ है। उन्होंने आगे कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने मुझसे कहा कि मैं उन्हें संविधान से ऊपर रखूं।

माइक पेंस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के आसपास जमा बेवकूफ वकील उन्हें मीठी-मीठी बातें सुना रहे हैं, ऐसे व्यक्ति को कभी भी अमेरिका का राष्ट्रपति नहीं बनना चाहिए।

अमरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि चुनाव नतीजों को पलटने की कोशिश के लिए डोनाल्ड ट्रंप को अयोग्य ठहराया जाना चाहिए।

बता दें कि माइक पेंस ने राष्ट्रपति चुनाव नतीजों को खारिज करने से इनकार कर दिया था। 2020 के अमेरिकी चुनाव के परिणामों को पलटने के डोनाल्ड ट्रम्प के प्रयासों की जांच कर रहे विशेष वकील ने 45 पेज की चार्जशीट दायर की है।

इसमें पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ चार आरोप हैं- अमेरिका को धोखा देने की साजिश, आधिकारिक कार्यवाही में बाधा डालने की साजिश, किसी आधिकारिक कार्यवाही में बाधा डालना और बाधा डालने का प्रयास करना और अधिकारों के खिलाफ साजिश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *