एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स पर पूर्व कर्मचारी ने भेदभाव और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स पर पूर्व कर्मचारियों ने भेदभाव और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स पर पूर्व कर्मचारी ने भेदभाव और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब एलन मस्क या उनकी कंपनी पर यौन उत्पीड़न और भेदभाव के आरोप लगे हैं। इससे पहले भी 2022 में एलन मस्क पर ऐसे आरोप लग चुके हैं।

अब ताजा खबर के मुताबिक, टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क की दूसरी प्रमुख कंपनी ‘स्पेसएक्स’ की कैलिफोर्निया साइट पर नस्लवाद और यौन उत्पीड़न के आरोप सामने आए हैं।

एलन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के पूर्व कर्मचारियों ने एलन की कंपनी पर भेदभाव और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कंपनी के खिलाफ कानूनी लड़ाई का ऐलान किया है।

कैलिफोर्निया निवासी स्पेसएक्स के एक पूर्व कर्मचारी ने कंपनी पर काम के माहौल में भेदभाव का आरोप लगाया है, जहां अश्लील चुटकुले आम थे, महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम वेतन दिया जाता था और शिकायत करने वाले कर्मचारियों को निकाल दिया जाता था।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोट के अनुसार, कैलिफोर्निया के नागरिक अधिकार विभाग ने कई महीने पहले कर्मचारियों द्वारा दर्ज की गई सात शिकायतों के बारे में कंपनी को कल सूचित किया।

गौरतलब है कि दो साल पहले दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क पर यौन उत्पीड़न पर चुप रहने के लिए एक फ्लाइट अटेंडेंट को ढाई लाख डॉलर देने का आरोप लगा था, जबकि स्पेसएक्स के संस्थापक ने इस आरोप को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था।

अमरीकी न्यूज वेबसाइट ‘बिजनेस इनसाइडर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 में एलन मस्क ने जिस फ्लाइट अटेंडेंट का यौन उत्पीड़न किया था, उसकी दोस्त ने बताया कि पीड़िता स्पेसएक्स फ्लाइट के क्रू की सदस्य थी, जिसमें एलन मस्क भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *