पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का लखनऊ में निधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा का देर शाम देहांत हो गया। वे लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने देर शाम अंतिम सांस ली। वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा बाराबंकी के मूल निवासी थे और वर्तमान में लखनऊ के गोमतीनगर में रह रहे थे।

उनके देहांत की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा मुलायम सिंह यादव के बेहद खास लोगों में से एक थे और वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य भी थे और इस समय समाजवादी पार्टी के राज्‍यसभा सदस्य भी थे।

उनके निधन की जानकारी मिलते ही मुलायम सिंह यादव ने भी शोक व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार, 79 वर्षीय बुजुर्ग समाजवादी नेता बेनी प्रसाद वर्मा कई बीमारियों से पीड़ित थे।

उनका इलाज करने वाले डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि करीब डेढ़ माह से उनका उपचार चल रहा था। उन्हें पैंक्रिटाइटिस की समस्या थी। साथ ही वे गुर्दे की बीमारी से भी पीड़ित थे। वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा बाराबंकी के मूल निवासी थे और वर्तमान में लखनऊ के गोमतीनगर में रह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *