विदेशी मुद्रा भंडार 99.7 करोड़ घटकर हुआ 638.64 अरब डॉलर

मुंबई 04 अक्टूबर : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 99.7 करोड़ डॉलर कम होकर लगातार तीसरे सप्ताह गिरते हुए 638.64 करोड़ डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.47 अरब डॉलर घटकर 639.6 अरब डॉलर रहा था।

विदेशी मुद्रा भंडार 99.7 करोड़ घटकर हुआ 638.64 अरब डॉलर

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 24 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.25 अरब डॉलर कम होकर 576.73 अरब डॉलर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार 32.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 37.43 अरब डॉलर पर रहा।

वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.5 करोड़ डॉलर घटकर 19.38 अरब डॉलर पर रहा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.3 करोड़ डॉलर कम होकर 5.1 अरब डॉलर रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *