ये चीजें खाकर अपने दिल को बचाएं गर्मी के अटैक से

गर्मियां अब आ चुकी हैं और समय के साथ गर्मी बढ़ेगी ही। बढ़ते तापमान के साथ आम आदमी की परेशानियां भी बढ़ेंगी। वहीं गर्मियों में इंसान को सबसे ज्यादा खतरा स्ट्रोक और हार्ट अटैक का होता है। Food

Food

बॉडी का बढ़ता तापमान शरीर के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकता है और दिल के इसकी चपेट में आने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।

तो चलिए जानते हैं कि आप गर्मियों में कैसे अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं।

खाने की कई ऐसी चीजें हैं जिनका उपयोग करके आप गर्मी के अटैक से अपने दिल को बचाए रख सकते हैं।

सैलमन- अमूमन सभी तरह की मछली या फिर सी फूड में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। वहीं एक्सपर्ट्स का मानना है कुछ मछलियां ऐसी भी होती हैं जो गर्मी में काफी फायदेमंद होती है।

सैलमन मछली भी उन्हीं में से एक है। इस मछली को खाने से अपके शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा में इजाफा होता है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल को अचानक होने वाले कार्डियेक अरेस्ट से बचाता है। इसके अलावा ब्लड क्लॉट बनने से भी शरीर की इफाजत करता है।

टमाटर- टमाटर को कुछ देशों में एक फल माना जाता है। टमाटर का हमारे खाने की सब्जी बनाने से लेकर और उसका सलाद में कच्चा प्रयोग करने तक, कई तरह से प्रयोग होता है।

टमाटरों में लायकोपेन नाम का एक एंटीऑक्सिडेंट होता है जो बॉडी सेल्स को प्रोटेक्ट करता है शरीर में से बैड कॉलस्ट्रॉल को कम करने का काम भी करता है।

एवोकाडो- एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फल शरीर को गर्मियों में ठंडा रखने में मदद करता है और दिल को भी स्वस्थ रखता है। गर्मियों में इसके इस्तेमाल का तरीका अलग होता है।

एवोकाडो को मैश करके उसमें 1/4 कप पानी मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद उस पेस्ट का इस्तेमाल आप ब्रेड या सलाद में कर सकते हैं।

ब्रेड पर मक्खन या जैम से ज्यादा बेहतर विकल्प साबित हो सकता है यह एवोकाडो पेस्ट और यह आपके दिल को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है।

www.naqeebnews.com

# Food

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *