उत्तर भारत में छायी कोहरे की चादर, ठंड बढ़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित प्रमुख शहरों में सुबह से ही कोहरे की चादर छायी हुई है। कोहरे की वजह से रेल यात्रियों और परिवहन सेवा पर खासा असर पड़ा है। बता दें कि मंगलवार को सुबह नौ बजे तक प्रदेश के कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, आगरा जैसे शहरों में भीषण कोहरा दिखायी पड़ा और कोहरे के कारण से ठिठुरन बढ़ी है। वहीं अलग अलग शहरों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है। fog

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के मुताबिक, कोहरा अभी और भी घना होगा और अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा। कुछ आंशिक तौर पर बदली भी दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि दिसम्बर माह के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में ठिठुरन और बढ़ेगी, वहीं तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी। जिससे जनजीवन प्रभावित होने की सम्भावना है। जानकारी हो कि लखनऊ का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 13, वाराणसी का अधिकतम 26 और न्यूनतम 14, गोरखपुर का अधिकतम 25 व न्यूनतम 14, आगरा का अधिकतम 26 और न्यूनतम 12, झांसी का अधिकतम 26 और न्यूनतम 12, गाजियाबाद का अधिकतम 25 और न्यूनतम 12 रहने की सम्भावना है। fog

fog lucknow

www.naqeebnews.com

# fog

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *