कोहरे के कारण लखनऊ दिल्ली की फ्लाइट घंटों लेट, 4 फ्लाइट रद

लखनऊ। ठंड ने आगमन के साथ ही सड़क, रेल तथा हवाई यातायात को बाधित कर दिया है। कोहरे के कारण रेल के साथ ही फ्लाइट की घंटों विलंबित हैं। सड़क पर भी वाहनों का दुर्घटना में कोहरे के कारण ही इजाफा हुआ है। flights delayed

flights-delayed-fog

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री परेशान है। आज लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट तीन-तीन घंटे लेट हैं। यही हाल दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट्स का भी है।

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली जेट की फ्लाइट 9 W- 2438 फ्लाइट 3 घण्टे लेट है। यह फ्लाइट आठ बजे सुबह जाती है।

इसी तरह ही लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI- 412 तीन घंटे लेट है। जेट एयर की दिल्ली-लखनऊ फ्लाइट 9W -2443 फ्लाइट 2.30 घण्टे लेट है। एयर इंडिया की दिल्ली लखनऊ फ्लाइट AI- 411 फ्लाइट भी दो घंटे लेट हो गई है।

इंडिगो की लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट कोहरे से लेट, 6E-685 इंडिगो 2.20 मिनट अमौसी एयरपोर्ट पर लेट। इंडिगो की लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट कोहरे से लेट, 6E-733 फ्लाइट 1.30 घण्टे लेट। इंडिगो की हैदराबाद-लखनऊ फ्लाइट 1 घंटे लेट, 6E-732 फ्लाइट अमौसी एयरपोर्ट पर कोहरे से लेट।

फ्लाइट कोहरे से रद्द

लखनऊ एयरपोर्ट पर कुछ फ्लाइट कोहरे से रद्द करनी पड़ीं। 6E-769 इंडिगो लखनऊ दिल्ली फ्लाइट, 6E-541 इंडिगो लखनऊ बैंगलुरु फ्लाइट रद्द की गयी।

जबकि लखनऊ एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम की दो फ्लाइटे रद्द की गयीं जिनमें 6E-515 दिल्ली-लखनऊ और 6E-633 लखनऊ दिल्ली फ्लाइट शामिल है।

www.naqeebnews.com

# flights delayed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *