पाकिस्तान में शिया हजारा समुदाय के पांच सदस्यों की हत्या

कराची। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक गाड़ी पर आज गोलीबारी की जिसमें अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय के एक ही परिवार के कम से कम पांच व्यक्ति मारे गए। इस प्रांत में सांप्रदायिक हिंसा का यह नया मामला है।

बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में कासी रोड पर आतंकवादियों ने गाड़ी पर हमला किया। पुलिस ने कहा कि हजारा समुदाय को निशाना बनाकर मारा गया। तालिबान से संबद्ध आतंकवादी इलाके में इस समुदाय पर अक्सर हमले करते हैं।

 

उन्होंने कराची। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक गाड़ी पर आज गोलीबारी की जिसमें अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय के एक ही परिवार के कम से कम पांच व्यक्ति मारे गए। इस प्रांत में सांप्रदायिक हिंसा का यह नया मामला है।

 

बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में कासी रोड पर आतंकवादियों ने गाड़ी पर हमला किया। पुलिस ने कहा कि हजारा समुदाय को निशाना बनाकर मारा गया। तालिबान से संबद्ध आतंकवादी इलाके में इस समुदाय पर अक्सर हमले करते हैं।

उन्होंने कहा कि पांच व्यक्तियों की मौत हो गई और एक जख्मी हो गया। पुलिस ने कहा कि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार थे और घटना के बाद फरार हो गए। मामले की तफ्तीश चल रही है।

किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बलूचिस्तान में एक दशक से अधिक समय से हजाराओं के खिलाफ हिंसा होती रही है। इनमें से लगभग आधी घटनाओं को उन आतंकवादियों ने अंजाम दिया है जो इस समुदाय को विधर्मी मानते हैं। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सनाउल्ला जेहरी ने हमले की निंदा करते हुए घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *