अमेरिका हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच की मौत

वाशिंगटन 29 मार्च : अमेरिका के अलास्का प्रांत के निक ग्लेशियर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

अमेरिका हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच की मौत

अलास्का के जन सुरक्षा विभाग ने रविवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

वक्तव्य के मुताबिक अलास्का के अधिकारियों को रात करीब 10 बजे निक ग्लेशियर में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली।

इस दुर्घटना में केवल एक व्यक्ति ही बच पाया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हालत गंभीर बताई जा रही है। हेलीकॉप्टर में सवार अन्य पांच व्यक्तियों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड इस दुर्घटना की जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *