ब्राजील सहित पांच देश बने यूएनएससी के अस्थायी सदस्य

संयुक्त राष्ट्र, 11 जून : ब्राजील, अल्बानिया, गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दो वर्ष के कार्यकाल के लिये शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अस्थायी सदस्य चुने गये हैं।

ब्राजील सहित पांच देश बने यूएनएससी के अस्थायी सदस्य

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर ने यह जानकारी दी।

यूएनएससी के अस्थायी सदस्य बनने के लिये घाना को 185, गैबॉन को 183, यूएई को 179, अल्बानिया को 175, और ब्राजील को 181 वोट मिले।

श्री बोजकिर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अस्थायी सदस्यों के चुनाव के लिये हुये मतदान के बाद कहा, “अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दो वर्ष के कार्यकाल के लिये संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अस्थायी सदस्य निर्वाचित हुये हैं। इन देशों का कार्यकाल एक जनवरी 2022 से शुरू हो रहा है।”

यूएनएससी के अस्थायी सदस्य बनने के लिये घाना को 185, गैबॉन को 183, यूएई को 179, अल्बानिया को 175, और ब्राजील को 181 वोट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *