पहले ममता और अब नीतीश कह रहे हैं- समय से पहले होंगे चुनाव

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आशंका जाहिर की है कि देश में समय से पहले लोकसभा चुनाव कराये जा सकते हैं।

पहले ममता और अब नीतीश कह रहे हैं- समय से पहले होंगे चुनाव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने आज आशंका जताते हुए कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार समय से पहले आम चुनाव करा सकती है। नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में नालंदा आए हुए थे। यहाँ पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव कभी भी हो सकता है।

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनावों को समय से पहले कराये जाने की आशंका व्यक्त की थी। उन्होंने सोमवार को दावा किया कि केंद्र सराकर दिसंबर 2023 में लोकसभा चुनाव करा सकती है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष के एकजुट होने पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह कोई जरूरी नहीं है कि चुनाव समय पर हो, केंद्र वाले पहले भी करा सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि यह बात हम सात-आठ महीने से कह रहे हैं कि यह लोग पहले भी चुनाव करा सकते हैं।

बिहार में जातीय गणना के बारे में बताते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि यहाँ काम पूरा हो गया है। हमलोग बराबर यह मांग कर रहे थे, सभी दल के लोग जाकर मिले भी थे, जब केंद्र ने नहीं किया तब हमने बिहार में शुरू करवाया।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों को लेकर इससे पहले टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी इसे समय से पहले कराये जाने की आशंका व्यक्त की थी। उन्होंने सोमवार को दावा किया कि केंद्र सरकार् दिसंबर 2023 में लोकसभा चुनाव करा सकती है। अपनी बात में ममता ने भाजपा द्वारा सारे हेलिकॉप्टर चुनाव प्रचार के लिए बुक करा लेने की बात भी कही थी। आगे उन्होंने ये भी कहा था कि अगर भाजपा को तीसरी बार सत्ता मिल गई, तो देश तानाशाही की ओर बढ़ जाएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के सर्वोच्च न्यायालय में दिए हलफनामा के संबंध में सवाल किये जाने पर कहा कि जनगणना कराने का अधिकार केंद्र को है, हम लोग तो यहां गणना करा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि जाति गणना के साथ-साथ लोगों की आर्थिक स्थिति का भी जाना जा रहा है, हर जाति के विकास के लिए योजना बनाने में मदद मिलेगी। यह सबके हित में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *