एक सन्देश की अहमियत बताती संजय मिश्रा की फिल्म ‘पोस्टमैन’ का फर्स्ट लुक जारी

सभी जानते हैं कि संजय मिश्रा एक हरफनमौला अदाकार हैं। वह फिल्मों में हर तरह का किरदार बखूबी निभा लेते हैं। हाल ही में संजय मिश्रा की एक आने वाली फिल्म ‘पोस्टमैन’ का फर्स्ट लुक जारी हुआ। हर किरदार में आसानी से ढल जाने वाले संजय को एक बार फिर से अलग अंदाज में देखा जा सकता है।

एक सन्देश की अहमियत बताती संजय मिश्रा की फिल्म ‘पोस्टमैन’ का फर्स्ट लुक जारी

किसी भी किरदार में आसानी से ढल जाने वाले संजय मिश्रा ने अपने करियर में जहां कॉमेडी के जरिए दर्शकों को हंसाया है, वहीं संजीदा किरदार से दर्शकों की आंखें भी नम की हैं। अब उनकी कलाकारी के चाहने वाले जल्द ही उन्हें एक और संजीदा किरदार के साथ फिल्म ‘पोस्टमैन’ में देख सकेंगे, जिसका अंदाजा फिल्म के फर्स्ट लुक को देख कर लगाया जा सकता है। यह पोस्टर गुरुवार को जारी किया गया है।

पोस्टमैन के फर्स्ट लुक को संजय मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, इसमें वह पोस्टमैन के गेटअप में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म एक फैसले और संदेश की अहमियत पर बात करती है। इस फिल्म के निर्देशक फैजान, संजय मिश्रा और बाकी कलाकारों के बारे में कहते हैं, ‘मैं सभी कलाकारों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने इस फिल्म में जान फूंक दी है।’

अपनी इसी पोस्ट में निर्देशक फैजान ए बजमी लिखते हैं- ‘हर फिल्म एक स्पॉर्क से शुरू होती है। हमारी फिल्म एक चिट्ठी से शुरू हुई। अपनी फिल्म ‘पोस्टमैन’ का पहला लुक शेयर करते हुए प्राउड फील हो रहा है।’

संजय के मौजूदा काम की बात करें तो उन्हे राजकुमार राव की हालिया रिलीज फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में दर्शकों ने देखा था। संजय को कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में देखा जा सकता है। यह फिल्म आज यानी पहली अगस्त को रिलीज हो रही है। इसके अलावा संजय एक और हिंदी फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ में भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *