कोविड केयर सेंटर में आग, 7 लोगों की मौत, अंदर थे 40 लोग

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित होटल में आग लग गई. मौके पर फायर टेंडर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. इस होटल का इस्तेमाल कोविड सेंटर के रूप में किया जा रहा था. लोगों को बचाने का काम किया जा रहा है. ये हादसा होटल स्वर्ण पैलेस में हुआ है. होटल में 40 लोगों के होने की खबर है. इसमें 30 कोरोना मरीज हैं और 10 लोगों का हॉस्पिटल स्टाफ है.

विजयवाड़ा पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और 30 लोगों को बचा लिया गया है. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर भी काबू पा लिया गया है. घायलों के इलाज के लिए पास के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी खुद इस पूरे हादसे पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज देने के लिए अथॉरिटी को निर्देश दिया है. फिलहाल आग पर काबू पाने के बाद पूरी बिल्डिंग को खाली कर दिया है और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *