इंडियन ओवरसीज बैंक को 971 करोड़ का नुकसान

चेन्नई। आमदनी में गिरावट और गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) के ऊँचे स्तर से चालू वित्त वर्ष की 31 दिसंबर को समाप्त तीसरे तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक को 971.17 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 554.44 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।

बैंक के निदेशक मंडल की मंगलवार को हुई बैठक में वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी गयी। इसके अनुसार, आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आमदनी 9.59 प्रतिशत घटकर 5,062.38 करोड़ रुपए रह गयी। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक की कुल आमदनी 5,599.50 करोड़ रुपए रही थी।

 

 

इसमें ब्याज से प्राप्त आय 4,881.49 करोड़ रुपए से घटकर 4,254.68 करोड़ रुपए रह गया। इस दौरान उसका कुल व्यय भी 4,744.86 करोड़ रुपए से घटकर 4,377.61 करोड़ रुपए पर आ गया। आलोच्य तिमाही में बैंक के एनपीए में मामूली गिरावट जरूर हुई है, लेकिन यह अब भी काफी ऊँचे स्तर पर बना हुआ है। 31 दिसंबर 2017 को सकल एनपीए 21.95 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए 13.०8 प्रतिशत रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *