वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी चौथा पेपरलेस बजट

आज यानी पहली फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अबकी छठी बार बजट पेश करेंगी। पेपरलेस बजट की बात करें तो यह चौथा पेपरलेस बजट है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी चौथा पेपरलेस बजट

अंतरिम बजट 2024 के संसद में प्रस्तुत होने से पहले ही इसका असर शेयर बाजार में देखा जा रहा है। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही बढ़ोत्तरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

वित्त मंत्रालय के बाहर वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट 2024 की पहली झलक दिखाई। इस अवसर पर उनके साथ वित्त मंत्रालय के अधिकारी और वित्त राज्यमंत्री भी मौजूद रहे।

कैबिनेट से अंतरिम बजट को औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद बजट को देश की संसद के सामने रखा जाएगा। सुबह 11 बजे वित्त मंत्री संसद के पटल पर बजट को पेश करेंगी।

अंतरिम बजट आने में कुछ वक़्त बचा है। देश की आर्थिक उम्मीदों के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण क्या करने वाली हैं, ये जल्दी ही सामने आ जायेगा।

अंतरिम बजट 2024 संसद में प्रस्तुत किये जाने से पहले इसका असर शेयर बाजार में देखा जा रहा है। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही बढ़ोत्तरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज सुबह सेंसेक्स 215.79 से 0.30 फीसदी चढ़कर 71,967दिखा वहीँ एनएसई निफ्टी 57.25 अंक चढ़कर 0.26 फीसदी ऊपर 21,782 पर नज़र आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *