एक सप्ताह के अमरीकी दौरे पर है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक सप्ताह के अमेरिका दौरे पर हैं। अमरीकी शहर न्यूयाॅर्क पहुंचने पर अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने उनका स्वागत किया। यहाँ वह विश्व बैंक समूह और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की 2023 स्प्रिंग मीटिंग में हिस्सा लेंगी।

एक सप्ताह के अमरीकी दौरे पर है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्तमंत्री इस दौरे में 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक होने वाली जी20 बैठकों और अन्य संबद्ध बैठकों में भी शामिल होंगी। यह बैठकें वाशिंगटन डीसी में डब्ल्यूबीजी और आईएमएफ मुख्यालय में होंगी।

दुनिया भर के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंकर इस स्प्रिंग मीटिंग्स में शिरकत करेंगे। भारतीय वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीतारमण और मंत्रालय और आरबीआई के अधिकारी करेंगे।

अमेरिका में वित्त मंत्री आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक समूह की बैठक के अलावा जी-20 वित्त मंत्रियों और बैंक गवर्नर्स की मेजबानी बैठक, विश्व बैंक विकास समिति की बैठकों में भी शिरकत करेगी।

वित्त मंत्री सीतारमण तथा आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास 12 और 13 अप्रैल को दूसरी बार एमसीबीजी बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता करेंगे। अपनी इस यात्रा में वित्तमंत्री दुनिया भर के अर्थशात्रियों, उद्यमियों, थिंक टैंक और निवेशकों से भी मुलाकात करेंगी। साथ ही वह भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाक़ात करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *