शूटिंग के दौरान हेलिकॉप्टर से झील में कूदे दो कन्नड़ एक्टर डूबे

बेंगलुरु। शूटिंग के दौरान हेलिकॉप्टर से स्टंट सीन करते हुए तीन एक्टर कूदे। इनमें से दो के डूबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और रेस्क्यू टीम इन लोगों की तलाश कर रही है। घटना टिपागोंडानाहल्ली लेक में फिल्म ‘मस्तीगुडी’ की शूटिंग के दौरान हुई। इस फिल्म में दूनिया विजय लीड रोल में हैं। बताया जा रहा है कि वे सेफ हैं, लेकिन दो साथियों का पता नहीं चल सका है। film stunt

film stunt

घटना सोमवार दोपहर 2.45 बजे की है। फिल्म के हीरो विजय और बाकी दो एक्टर्स को हेलिकॉप्टर से लेक में छलांग लगानी थी।

स्टंट के दौरान विजय तो तैरकर किनारे पर पहुंच गए, लेकिन राघव उदय और अनिल ऐसा नहीं कर पाए, उनकी तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि ये दोनों डूब गए हैं। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

सूत्रों की मानें तो शूटिंग से पहले क्रू ने किसी मोटर बोट का इंतजाम नहीं किया था। खतरनाक स्टंट की कोई रिहर्सल भी नहीं की।

उभरते हुए सितारे थे दोनों

राघव उदय साउथ फिल्म इंडस्ट्री का उभरता हुआ एक्टर था और कुछ फिल्मों में विलन के रोल में नजर आ चुका था।

अनिल एक बॉडी बिल्डर और विजय का करीबी था। कई फिल्मों में विजय के साथ काम भी किया था।

पहले भी हुए ऐसे हादसे

मलयालम फिल्मों के एक्टर जयन की 1980 में फिल्म ‘कोलिएक्कम’ की शूटिंग के दौरान मौत हो गई थी।  1973 में ‘गंधाडा’ फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर विष्णुवर्धन ने लोडेड रिवॉल्वर से सहयोगी एक्टर राज कुमार पर गोली चला दी थी। हालांकि, वो बच गए।  अमिताभ बच्चन फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान घायल हुए थे।

www.naqeebnews.com

#  film stunt

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *