फिल्म मुल्क पर तापसी पन्नू ने कहा – कुछ समुदायों को निशाना बनाए जाने से परेशान हूं

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी चर्चित बॉलीवुड फिल्म ‘मुल्क’ रविवार को टीवी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। मुस्लिम और आतंकवाद पर बनी तापसी पन्नू और ऋषि कपूर स्टारर इस फिल्म को अगस्त 2018 में रिलीज किया गया था।

फिल्म को लेकर तापसी ने बयान दिया, ‘दर्शकों ने फिल्म को जिस तरह से लिया, मैं बहुत खुश हूं। लेकिन जिस तरह से समाज कुछ समुदायों को चुनकर निशाना बनाता है, उससे परेशान भी हूं।’ ‘मुल्क’ में वकील की भूमिका निभा चुकीं 31 वर्षीय अभिनेत्री फिल्म के जरिए समाज में बदलाव चाहती हैं।

 

वह कहती हैं, “मैंने उनके साथ खड़े होने और एक बदलाव शुरू करने के लिए इस फिल्म को स्वीकारा। मैंने जिस किरदार को निभाया है, शुरुआत में उसकी कुछ प्रशंसा हुई, लेकिन मैं दृढ़विश्वास के साथ कह सकती हूं कि अब वह सब शांत हो चुका है।”

गौरतलब है कि इस फिल्म में ऋषि कपूर भी एक वकील की भूमिका में थे, तापसी उनकी बहु के किरदार में थीं। फिल्म में आशुतोष राणा ने सरकारी वकील की भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *