सुप्रीम कोर्ट में जेंडर सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम के तहत फिल्म ‘लापता लेडीज’ की स्क्रीनिंग की गई

बीते शाम को सुप्रीम कोर्ट में फिल्म ‘लापता लेडीज’ की स्क्रीनिंग में भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई चंद्रचूण और आमिर खान शामिल हुए। स्क्रीनिंग का आयोजन सी-ब्लॉक प्रशासनिक भवन परिसर के सभागार में रखा गया।

सुप्रीम कोर्ट में जेंडर सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम के तहत फिल्म 'लापता लेडीज' की स्क्रीनिंग की गई

आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी किरण राव की लापता लेडीज़ के 9 अगस्त को हुए प्रदर्शन की कहानी ने यहाँ मौजूद दर्शकों को बहुत प्रभावित किया।

ग्रामीण जीवन पर आधारित फिल्म ‘लापता लेडीज’ को देखने के लिए न्यायाधीशों, उनके परिवारों तथा अन्य न्यायालय कर्मचारियों ने शिरकत की और लैंगिक संवेदनशीलता पर बनी इस फिल्म को देखा।

यह फिल्म दो ऐसी नवविवाहित दुल्हनों की कहनी है जो अपने पति के घर जाने के लिए ट्रेन के सफर में बदल जाती हैं यह हादसा उनकी ज़िंदगी को हमेशा के लिए बदल देता है।

‘लापता लेडीज’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर सकी लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने पर इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली। बिप्लब गोस्वामी के नॉवेल पर आधारित इस फिल्म को स्नेहा देसाई ने लिखा है।

गौरतलब है कि लापता लेडीज़ का पहला प्रीमियर 48वें टीआईएफएफ यानी टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 8 सितंबर 2023 को हुआ था।

इसके बाद पहली मार्च 2024 को यह सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई।
किरण राव, आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित, लापता लेडीज़ को हर पलटफोर्म पर भरपूर सराहना मिली। इसमें नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन ने मुख्य भूमिकाएं अदा की हैं।

बताते चलें कि किरण राव ने कई फ़िल्में प्रोड्यूस की हैं, लेकिन उन्होंने अबतक केवल दो फिल्मों का निर्देशन किया है जिनमे धोबी घाट के 13 साल बाद उन्होंने लापता लेडीज़ का निर्देशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *