सऊदी अरब के हवाई हमलों में 15 यमनी नागरिकों की मौत

यमन के अल-हुदैदा प्रांत में सऊदी अरब के युद्धक विमानों की बमबारी में 15 लोगों की मौत हो गई है।

अल-मसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, बुधवार की रात सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने फ़रज़ा सनआ और अल-कशूबा इलाक़ों पर बम बरसाए, जिसके कारण 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

इस बीच, यमनी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने अल-हुदैदा एयरपोर्ट के उत्तर पूरब में स्थित गांवों पर सऊदी अरब के एजेंटों के हमले को विफल बना दिया गया है।

यमनी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस कार्यवाही में सऊदी समर्थक दर्जनों लड़ाके मारे गए हैं। msm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *