19वीं सदी के हीरो के साथ दफनाए गए 20वीं सदी के हीरो फिदेल

सैंटियागो दे। क्यूबा के 20वीं सदी की क्रांति के हीरो फिदेल कास्त्रो के पार्थिव अवशेष रविवार को 19वीं सदी के क्यूबा की आजादी के हीरो होसे मार्ती की समाधि के पास दफना दिए गए। सांता इफेगेनिया के कब्रिस्तान में यह पूर्णत: निजी और सादे समारोह में हुआ। इससे पहले पूरे देश ने फिदेल को श्रद्धांजलि दी। फिदेल के अवशेष ग्रीन आर्मी जीप में चार दिन में करीब 1000 किलोमीटर की यात्रा तय कर सेंटियागो तक पहुंचे। सारे रास्ते उन्हें हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। fidel castro
Fidel Castro funeral
फिदेल के छोटे भाई और क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने ऐलान किया कि फिदेल के नाम पर देश में किसी संग्रहालय, इमारत या प्रतिमा अथवा सड़क का नामकरण नहीं किया जाएगा। ऐसी फिदेल की अंतिम इच्छा थी।

राउल ने फिदेल की क्रांतिकारी और साम्यवादी विरासत की रक्षा करने का प्रण लिया। उन्होंने कहा “फिदेल को कोई पराजित नहीं कर सका। वह अजेय रहे।’ क्यूबा के क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो का 25 नवंबर को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।

फिदेल कास्त्रो के अंतिम संस्कार में विश्व के कई नेता शामिल हुए। इनमें बोलीविया के राष्ट्रपति इवो मोरालेस, निकारागुआ के नेता डेनियल ओर्तेगा, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो, ब्राजील के दो पूर्व राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ और लूला दा सिल्वा मौजूद थे।

www.naqeebnews.com

# fidel castro

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *