संघीय सरकार का पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय

सरकार ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। संघीय सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने इस्लामाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि तहरीक-ए-इंसाफ पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है।

संघीय सरकार का पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय

आगे उन्होंने कहा कि पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने के मुद्दे पर लंबे समय से विचार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह फैसला सरकार के गठबंधन दलों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। बताते चलें कि 71 वर्षीय खान फिलहाल रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद है। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।


अताउल्लाह तरार ने कहा किअगर इस देश को आगे बढ़ना है तो तहरीक-ए-इंसाफ और पाकिस्तान एक साथ नहीं चल सकते।


अताउल्लाह तरार ने कहा कि देश के साथ बहुत खिलवाड़ किया गया है, अब वे कहना चाहते हैं कि अब और नहीं, अगर इस देश को आगे बढ़ना है तो तहरीक-ए-इंसाफ और पाकिस्तान एक साथ नहीं चल सकते।

आगे उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर प्रतिबंध लगाने के लिए सबूत मौजूद हैं और सरकार पार्टी के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगी।

गौरतलब है कि सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षित सीटों के मामले में पीटीआई और अवैध विवाह मामले में खान को राहत दी है।

संघीय मंत्री का कहना है कि पीटीआई सरकार ने तालिबान को वापस लाने और उन्हें बसाने का फैसला किया था, एक तरफ वे आतंकवादियों को यहां लाए, दूसरी तरफ उन्होंने जीएचक्यू पर हमला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *