एफबीआई ने अमेरिकी राष्ट्रपति के घर की तलाशी ली

वाशिंगटन: अमेरिकी जांच ब्यूरो (FBI) ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के घर की तलाशी ली है। यह मामला साल की शुरूआत से ही चर्चा में है।

एफबीआई ने अमेरिकी राष्ट्रपति के घर की तलाशी ली

विदेशी मीडिया के मुताबिक FBI ने 4 घंटे तक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के डेलावेयर राज्य स्थित घर की तलाशी ली। जानकारी के मुताबिक़ इस तलाशी में कोई गुप्त दस्तावेज नहीं बरामद हो सके हैं।

पिछले 3 महीने के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन के दफ्तर और आवास से गुप्त दस्तावेज मिले थे। यह तलाशी भी उसी सिलसिले की एक कड़ी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के वकील ने बयान में कहा कि इसके लिए राष्ट्रपति की सहमति ली गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई है कि बाइडेन के जिस आवास की तलाशी एफबीआई ले रही है, वो बाइडेन का पुश्तैनी मकान है। एफबीआई टीम यहाँ क्लासिफाइड डॉक्यूमेंट्स गायब होने के सिलसिले में पहुंची। तलाशी के दौरान उसे बाइडेन के गैरेज और लाइब्रेरी में कुछ सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स मिले थे। अभी यह नहीं पता चला है कि उनमें ऐसा क्या था, हालांकि यह मामला साल की शुरूआत से ही चर्चा में है।

इस सम्बन्ध में अभीतक एफबीआई की ओर से राष्ट्रपति के घर की तलाशी पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। दूसरी तरफ पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस की भी ख़ुफ़िया दस्तावेजों को हैंडल करने के लिए आलोचना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *