फातिमा सना और विक्की कौशल सैम बहादुर में साथ काम करेंगे

मुंबई, 06 सितंबर : बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा शेख, फील्ड मार्शल मानेकशॉ के जीवन पर बन रही फिल्म में विक्की कौशल के साथ काम करती नजर आयेंगी।

फातिमा सना और विक्की कौशल सैम बहादुर में साथ काम करेंगे

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर बन रही फिल्म सैम बहादुर में मानेकशॉ के किरदार के लिए विक्की कौशल का नाम फाइनल हो चुका है।

रोनी स्क्रूवाला निर्मित इस फिल्म को मेघना गुलजार निर्देशित कर रही हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में दंगल गर्ल फातिमा सना शेख महत्वपूर्ण किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। अभी फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क चल रहा है। उम्मीद है कि यह फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी।

गौरतलब है कि भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानकेशॉ को सैम बहादुर कहकर भी बुलाया जाता था। उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारतीय सेनाओं की अगुआई की थी और भारत ने यह युद्ध जीता था। उन्हें पद्मविभूषण उपाधि से नवाजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *