योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली में निधन

लखनऊ. उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) की सोमवार सुबह 10:44 बजे को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। आनंद सिंह लंबे समय बीमार चल रहे थे।

लिवर व किडनी में समस्या बढ़ने के कारण 13 मार्च को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। लेकिन मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के कारण रविवार देर रात उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। अब शव को उनके पैतृक गांव पंचूर (उत्तराखंड) लाया जा रहा है।

सीएम योगी के पिता आनंद सिंह को एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती किया गया था। गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। रविवार को उनका डायलिसिस भी कराया गया था।

योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के गढ़वाल जिले के यमकेश्वर के पंचूर गांव के रहने वाले थे। वे वन विभाग में रेंजर थे। साल 1991 में सेवानिवृत्त हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *