इस बार किसानों का दालों की बुवाई पर जोर, 39 प्रतिशत बढ़ा रकबा

नई दिल्ली। देश के किसान दलहन की बड़े पैमाने पर बुवाई कर रहे हैं। खरीफ सत्र 2016-17 में इस फसल की खेती का रकबा अब तक करीब 39 प्रतिशत बढ़कर 90.17 लाख हेक्टेयर हो गया है और दालों की बुवाई के मामले में कर्नाटक शीर्ष पर है।
daal farmerकृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में आज तक दलहन खेती का रकबा 87 प्रतिशत बढ़कर 14.09 लाख हेक्टेयर हो गया है जो पूर्व वर्ष की समान अवधि में 7.53 लाख हेक्टेयर था।

महाराष्ट्र और राजस्थान में भी दलहन खेती के रकबे में 30 से 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

दलहन के साथ अन्य खरीफ फसलों की बुवाई जून से दक्षिण पश्चिम मानसून के आरंभ के साथ शुरू होती है और कटाई का काम अक्टूबर महीने से शुरू होता है। मानसून की बरसात एक प्रतिशत अधिक हुई है। मौसम विभाग ने सितंबर को समाप्त होने वाले चार माह के सत्र के लिए सामान्य से बेहतर बरसात होने की भविष्यवाणी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *