हज़ारों फीट की ऊंचाई और सर्द मौसम में फरहान बना रहे हैं- 120 बहादुर

फरहान अख्तर की नई फिल्म- ‘120 बहादुर’ परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी की कहानी है। जहाँ बॉलीवुड में युद्ध पर बनी फिल्मों में एलओसी, ‘बॉर्डर’ और ‘उरी’ जैसे यादगार नाम हैं वही इस सिलसिले को क़ायम रखते हुए आजकल फरहान 120 बहादुर की तैयारी में जी जान से जुटे हैं।

हज़ारों फीट की ऊंचाई और सर्द मौसम में फरहान बना रहे हैं- 120 बहादुर

फरहान अख्तर की यह नई फिल्म परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में लड़े जाने वाले भारत-चीन युद्ध की कहानी को बयान करेगी। फरहान इसे रियलिस्टिक बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग लद्दाख की उन ऊंची पहाड़ियों पर की गई है, जहां ऑक्सीजन की कमी के साथ टेम्प्रेचर भी माइनस तक पहुंचना आम बात है। फिल्म ‘120 बहादुर’ का एक एक बड़ा हिस्सा 14,000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तापमान में शूट किया गया है।

भारतीय सेना के इतिहास में मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में लड़ी गई ये लड़ाई आज भी स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। यह फिल्म उन वीरों की दास्तान बयान करती है जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला के मोर्चे पर अपनी वीरता की दास्तान दर्ज की थी। इस मुक़ाबले में जहाँ एक ओर 120 भारतीय सैनिक थे वहीँ दूसरी तरफ हजारों चीनी सैनिकों से उन्होंने मुकाबला किया।

फरहान अख्तर ने इस फिल्म की वास्तविकता को बरक़रार रखने के लिए न सिर्फ खुद को फिजिकली ट्रेन किया, बल्कि हाई एल्टीट्यूड पर खुद को ढालने के लिए विशेष ट्रेनिंग का सहार भी लिया है। अभिनय की कसौटी पर खुद को खरा उतरने के लिए उन्होंने सैन्य अभ्यास, हथियारों की समझ और सैनिकों की मानसिकता को बड़ी ही बारीकी से समझने का प्रयास किया है।

फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और अमित चंद्रा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का निर्देशन रजनीश रजी घई ने किया है। फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स को उम्मीद है कि उनकी म्हणत ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी, बल्कि दर्शकों का भी दिल और दिमाग़ में अपनी चाप छोड़ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *