कैटरीना, आलिया और प्रियंका को लेकर ‘जी ले जरा’ बनायेंगे फरहान अख्तर

मुंबई, 12 अगस्त : बॉलीवुड फिल्मकार फरहान अख्तर , कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट को लेकर फिल्म ‘जी ले जरा’ बनाने जा रहे हैं।

कैटरीना, आलिया और प्रियंका को लेकर ‘जी ले जरा’ बनायेंगे फरहान अख्तर

फरहान अ़ख्तर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ को लेकर ‘जी ले जरा’ बनाने जा रहे हैं। फिल्म की कहानी तीन लड़कियों की इर्द गिर्द घूमती कहानी है, जो रोड ट्रिप पर निकलती हैं।इस फिल्म को फरहान ने रीमा कागती और जोया अख्तर के साथ मिलकर लिखा है। इस फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा। इस फिल्म के ऐलान के बाद कैटरीना, प्रियंका और आलिया तीनों ने एक ही तस्वीर के साथ अलग अलग पोस्ट शेयर की है और इस फिल्म को लेकर अपने जज्बात बयां किए हैं।


प्रियंका चोपड़ा बताया कि तीनों के शेड्यूल को एक साथ मिलाने के लिए

तीन साल का वक्त लगा लेकिन अब तीनों एक साथ हैं।


प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम लिखा है कि ये तस्वीर फरवरी 2020 की है जब पूरी दुनिया एक तरह से रुकने वाली थी ठीक उससे पहले की है। इसी पोस्ट में प्रियंका ने बताया कि तीनों इसी फिल्म के सिलसिले में मिले थे। उसी वक्त फरहान अख्तर एक फीमेल रोड ट्रिप की कहानी पर काम कर रहे थे। प्रियंका चोपड़ा बताया कि तीनों के शेड्यूल को एक साथ मिलाने के लिए तीन साल का वक्त लगा लेकिन अब तीनों एक साथ हैं।

कैटरीना ने भी अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर की। कैटरीना ने आलिया और प्रियंका के साथ प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मैं बस इन लड़कियों से प्यार करती हूं और एक-दूसरे के आस-पास रहना हमेशा ही बहुत मजेदार होता है।” आलिया भट्ट ने पोस्ट किया और लिखा, “दो साल पहले तीन लड़कियां एक सपने को लिए हुए साथ आई थीं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *