फरहान अख्तर और अधुना का शादी के 17 साल बाद तलाक

farhan_adhunaमुंबई। फरहान अख्तर और अधुना का शादी के 17 साल बाद तलाक. बॉलीवुड के ऑलराउंडर फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना की 16 साल की शादी का अंत तलाक से हुआ. बता दें कि दोनों ने साल 2000 में शादी की थी. खबरें हैं कि बांद्रा फैमिली कोर्ट ने सोमवार को दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी. दोनों ने बीते साल अक्टूबर में तलाक के लिए अर्जी डाली थी.
बीते साल आपसी मतभेदों के कारण फरहान और अधुना एक दूसरे से अलग हो गए थे. दोनों 16 साल से साथ थे. आपसी मतभेदों और अलग होने के फैसले के बाद दोनों ने यह बात साफ कर दी थी कि तलाक का असर उनके बच्चों पर नहीं होगा. इस बॉलीवुड जोड़ी की दो बेटियां हैं. खबर है कि तलाक के बाद दोनों बेटियां अधुना के साथ ही रहेंगी. हालांकि फरहान अपनी बेटियों से मिल सकते हैं.
गौरतलब है कि अधुना और फरहान की दूरियों की वजह ‘रॉक ऑन 2’ फिल्म में फरहान का अपनी को-स्टार श्रद्धा कपूर के साथ रिश्तों को माना जाता है. हाल ही में खबर आई थी कि श्रद्धा की आदित्य से बढ़ती नजदीकियों को देख फरहान अख्तर आदित्य रॉय कपूर से भिड़ गए थे.
श्रद्धा इन दिनों डायरेक्टर मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्मय ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की रिलीज की तैयार कर रही हैं. यह फिल्म 19 मई को रिलीज होगी. यह फिल्म चेतन भगत के इसी नाम के नोवल पर आधारित है. इसके अलावा श्रद्धा फिल्म1 ‘हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई’ में भी नजर आने वाली हैं.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *