देश ही नहीं दुनिया के फैंस आमिर, सलमान और शाहरुख़ को साथ देखना चाहते हैं

हाल ही में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 का आयोजन सऊदी अरब में हुआ। इस आयोजन में आमिर खान से एक ऐसा सवाल पूछा गया जिसके जवाब के इन्तिज़ार में वहां मौजूद सभी लोगों ने ज़बरदस्त ख़ुशी का इज़हार किया।देश ही नहीं दुनिया के फैंस आमिर, सलमान और शाहरुख़ को साथ देखना चाहते हैंशो के दौरान एक इंटरव्यू में आमिर खान ने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ एक बहुप्रतीक्षित फिल्म करने की संभावनाओं पर बात की। उनके इस जवाब ने यहां मौजूद दर्शकों को उत्साहित कर दिया।

इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि लगभग छह महीने पहले उन्होंने शाहरुख और सलमान से इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की थी। आमिर ने कहा- “मैंने शाहरुख और सलमान से कहा कि अगर हम तीनों ने एक साथ फिल्म नहीं की तो यह बहुत अफसोसनाक होगा। दोनों ने सहमति जताई और कहा कि हमें तीनों को एक साथ फिल्म करनी चाहिए। हम सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि यह जल्द ही हो सकेगा।”

बताते चलें कि आमिर खान इससे पहले भी द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में शाहरुख और सलमान के साथ काम करने की ख्वाहिश ज़ाहिर कर चुके हैं। उस समय भी आमिर ने शो के दौरान कहा था- “हम इतने सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, अब समय आ गया है कि हम तीनों एक फिल्म में साथ आएं।”

इन तीनों खानों के चाहने वाले काफी अरसे से यह मांग कर रहे हैं। हालांकि सलमान और शाहरुख़ फिल्म करण अर्जुन में एक साथ आए हैं और फिल्म ज़बरदस्त कामयाब रही है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान ‘सितारे जमीन पर’ की तैयारी पूरी हो चुकी है और अब इसकी रिलीज़ का सभी इन्तिज़ार है।

शाहरुख खान ‘किंग’ नाम की फिल्म कर रहे हैं जिसके साल 2026 में आने की उम्मीद है। उनकी यह यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा दिखने वाले हैं।

सलमान खान अगले साल ईद के मौके पर ‘सिकंदर’ में नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना को स्टार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *