मशहूर लग्जरी ब्रांड के नए जूते बन गए मजाक

विश्व प्रसिद्ध लक्जरी फैशन ब्रांड ने अनोखे डिजाइन वाले जूतों की एक जोड़ी पेश की है जिसे इंटरनेट पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

मशहूर लग्जरी ब्रांड के नए जूते बन गए मजाक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांसीसी ब्रांड लुईस वुइटन (Louis Vuitton) ने हाल ही में क्रूज़ 2025 शो में महिलाओं के लिए एक नए जूते का डिज़ाइन पेश किया। इस बीच इंटरनेट यूजर्स ने इस डिज़ाइन को बेतुका बताते हुए मज़ाक बनाना शुरू कर दिया।


फ्रांसीसी ब्रांड लुइस वुइटन ने क्रूज़ 2025 शो में अपने नए महिला संग्रह का अनावरण किया।


जूते के ऊपरी हिस्से में पट्टे पर एक भूरे रंग का पैच लगा हुआ है जबकि नीचे से काले रंग की फ्रिंज लटकी हुई है जो झालरनुमा ब्रश की तरह दिखती है।

ये झालरदार जूते लुई वुइटन के पेशेवर फैशन डिजाइनर गेस्क्यूएर (Ghesquiere) की कारीगरी है। उपयोगकर्ता इस ब्रांड को लेकर तरह तरह के मज़ाक करते हुए ट्रोल कर रहे हैं। किसी को यह जूते शुतुरमुर्ग की याद दिलाते हैं तो किसी का सवाल था कि क्या यह अप्रैल फूल दिवस है? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह कार वाइपर ब्रश जैसा नज़र आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *