मशहूर एक्टर दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती,झूटी ख़बरों का खंडन

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को रविवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में परेशानी हो रही थी. इसी कारण रविवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) ने यह जानकारी दी है.


लकिन कल दिन भर उनके देहांत कीखबर शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर चली ,कलाकार की पत्नी सायरा बानो ने अपने पति के ट्विटर अकाउंट पर यह सूचना दिलवाई के साहब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और प्रशंसक अपनी दुआओं मे उनको याद रखें

https://twitter.com/TheDilipKumar/status/1401533990905868289?s=20

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज चल रहा है. एक्टर को सुबर करीब साढ़े आठ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया. दिलीप कुमार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए पिछले महीने में भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *