चलन में तेज़ी से बढ़ रहे हैं 500 के जाली नोट, संसद में पेश डेटा से हुआ खुलासा

देश में 500 रुपये के नकली नोटों में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है।

चलन में तेज़ी से बढ़ रहे हैं 500 के जाली नोट, संसद में पेश डेटा से हुआ खुलासारिपोर्ट के मुताबिक़ बीते पांच वर्षों में 500 के नक़ली नोट भारी संख्या में चलन में आ गए हैं। वित्त मंत्रालय के अनुसार पिछले पांच वर्षों में 500 रुपये के नकली नोटों में 317 फीसदी का इज़ाफ़ा हुआ है।

भारत सरकार द्वारा एक हज़ार और दो हज़ार के नोटों को चलन में बंद किए जाने के बाद इस समय सबसे बड़ा नोट 500 का है। ऐसे में 500 की नोट की चोरी भी बड़े पैमाने पर बढ़ी है।

चलन में मौजूद 500 के नक़ली नोटों के इस तेज़ी से बढ़ते प्रचलन पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरी के नोटों की छपाई भी बहुत तेज़ी से बढ़ गई है। ऐसे में जाली नोटों की पहचान करना आसान नहीं है।

संसद में प्रस्तुत आंकड़ों से भी यह खुलासा हुआ है कि वित्त वर्ष 2018-19 में 500 रुपये के नकली नोटों की संख्या 21,865 मिलियन से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 91,110 मिलियन हो गई।

वित्त वर्ष 2023-24 में इसमें 15 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जिससे यह संख्या 85,711 मिलियन पहुँच गई। रिपोर्ट से पता चला है कि वित्त वर्ष 2021-22 में सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि देखी गई है। इस वर्ष में 500 के जाली नोट 39,453 मिलियन से बढ़कर 79,669 मिलियन हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले साल 2000 रुपये के नोट बैंकों में वापस ले लिए थे। इससे पहले साल 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा कर के 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए गए थे। इसके बाद नए प्रिंट किये गए 2,000 रुपये के नोट प्रचलन में लाए गए थे। जिन्हे पिछले बरस बैंक वापस ले चुका है।

हालाँकि एक नज़र में जाली नोटों की पहचान करना बहुत आसान नहीं है, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मुद्रित नोट से जुड़ी कुछ जानकारियां साझा की गई हैं।

  • मूल नोट का आकार 66 मिमी x 150 मिमी है।
  • रौशनी में रखने पर गांधी के चित्र और इलेक्ट्रोटाइप 500 का वॉटरमार्क नज़र आता है।
  • रंग बदलने वाला सुरक्षा धागा तिरछा करने पर हरे से नीले रंग में बदल जाता है।
  • नोट के ऊपर बाईं ओर और नीचे दाईं ओर बढ़ते हुए फॉन्ट में अंकों वाला नंबर पैनल है।
  • नोट के दाहिनी ओर अशोक स्तंभ का प्रतीक है।
  • महात्मा गांधी का चित्र बीच में प्रमुखता से प्रदर्शित है।
  • भारत और INDIA शब्द सूक्ष्म अक्षरों में लिखा है।
  • गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज के साथ गवर्नर के हस्ताक्षर तथा महात्मा गांधी के चित्र के दाईं ओर आरबीआई का प्रतीक है।
  • नोट के बाईं ओर नोट की छपाई का वर्ष है।
  • स्वच्छ भारत लोगो व नारा नोट पर मुद्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *