आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले में जहरीली गैस ने ली 5 श्रमिकों की जान

अमरावती : आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में एक्वा फूड प्रोसेसिंग यूनिट में कथित तौर पर जहरीली गैस के संपर्क में आने से गुरुवार को पांच श्रमिकों की मौत हो गई. Exposure

Exposure

इलुरी में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां श्रमिक रसायन से भरे एक टैंक को साफ कर रहे थे, जिसका इस्तेमाल झींगा प्रसंस्करण के लिए जाता था.

मृतकों की उम्र 21-25 साल के बीच है. पुलिस ने बताया कि जहरीली गैस संभवत: अमोनिया है.

यह टैंक नल्लावारी स्थित आनंद एक्वा फूड प्रासेसिंग यूनिट से 100 मीटर की दूरी पर है. मृतक संयंत्र के आसपास स्थित गांवों के रहने वाले थे.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पश्चिमी गोदावरी जिले के जिलाधिकारी के. भास्कर से बात कर घटना की जानकारी ली. उन्होंने भास्कर को तत्काल राहत उपाय करने का निर्देश दिया.

वहीं, उप मुख्यमंत्री एन चीना राजप्पा ने जिला पुलिस अधीक्षक भास्कर भूषण ने बात की और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और इस बाबत रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया.

वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने इस घटना पर शोक प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

www.naqeebnews.com

# Exposure

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *