दिल्ली के लाल किले में मिला विस्फोटक और कारतूसों का जखीरा

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के मशहूर लाल किले के परिसर में एक कुएं की सफाई के दौरान उससे विस्फोटक सामग्री और बड़ी मात्रा में कारतूस मिले हैं। explosives

explosives

घटना की सूचना पाते ही राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), सेना, दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंच गए हैं।

इस सूचना से राजधानी दिल्ली में हड़कंप मच गया। दरअसल, पुरातत्व विभाग कुएं की सफाई कर रहा था, उसी दौरान राइफल के कारतूसों और विस्फोटक बरामद हुए।

कारतूसों की भारी की संख्या को देखकर पुरातत्व विभाग और पुलिस के अधिकारी भी हक्का-बक्का रह गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “जब पुरातत्व विभाग के लोग लाल किले के अंदर पब्लिकेशन बिल्डिंग के पीछे  एक कुएं की सफाई कर रहे थे तब उन्हें कुएं से विस्फोटकोंऔर कारतूसों से भरा एक बॉक्स मिला।

इसके तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और सेना को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल सेना, एनएसजी, दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते के लोग वहां मौजूद हैं।

एनएसजी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मौके पर से पांच मोर्टार, 44 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा कारतूस के 87 खोखे भी मिले हैं। 

गौरतलब है कि साल 2000 में लाल किले पर आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियों को लाल किले पर लगातार आतंकी हमलों की धमकियां मिलती रही हैं।

सुरक्षा के लिहाज से  भारत के बेहद संवेदनशील ऐतिहासिक धरोहरों में लाल किला की गिनती की जाती है। ऐसे में लाल किले से इतनी मात्रा में कारतूसों और विस्फोटक का मिलना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है फिलहाल, सेना, एनएसजी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच में जुटी हैं।

www.naqeebnews.com

# explosives

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *