जानलेवा हमले में पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे की मौत

टोक्यो : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (67) पर किये गए जानलेवा हमले में उनकी मौत हो गई है।

जानलेवा हमले में पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे की मौत

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को पश्चिमी शहर नारा में एक भाषण के दौरान गोली मार दी गई थी, जिसके परिणामस्वरूप वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इसी अवस्था में उन्हें दिल का दौरा पड़ने की भी जानकारी दी गई थी।

सुरक्षा बलों ने शिंजो आबे पर हमले के तुरंत बाद 41 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया और हथियार बरामद किए, लेकिन संदिग्ध की पहचान सम्बन्धी किसी तरह की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। सरकार द्वारा कहा गया है कि घटना की जांच के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत पर दुःख जताया है। उन्होंने बताया की आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक मना रहा है और हम इस कठिन क्षण में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

जानलेवा हमले में जापानी पीएम शिंजो आबे की मौत

जापान के सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधान मंत्री शिंजो आबे को 2006 में एक साल के कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया और 2012 से 2020 तक लंबी अवधि के लिए फिर से चुना गया, लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण 28 अगस्त उन्होंने 2020 को इस्तीफा दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *