महामारी से अमेरिका में 4.80 लाख से अधिक लोगों की मौत

वाशिंगटन 13 फरवरी : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से अमेरिका में 4.80 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक महामारी से यहाँ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,483,187 हो गई है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 4,80,567 पहुंच गयी है। कि देश में फाइजर और माॅडर्ना की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर चल रहा है।

अमेरिका का न्यूयाॅर्क, कैलिफोर्निया और टेक्सास प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 46,192 लोगों की मौत हो चुकी है। न्यूयाॅर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 45,597 लोगों की मौत हुई है। टेक्सास में इसके कारण 40,901 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 28,565 लोगों की जान गई है। पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 22,948 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा न्यूजर्सी में 22,393, इलिनॉयस में 22,027, मिशीगन में 16,027, मैसाचुसेट्स में 15,358 की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *