प्रदेश में बिजली आपूर्ति और कटौती का शेड्यूल सुनिश्चित

उत्तर प्रदेश इस समय चिलचिलाती गर्मी के मौसम का सामना कर रहा है। ऐसे में पूरी तरह से बिजली आपूर्त बनाये रखें एक बड़ी और कठोर ज़िम्मेदारी है। मौसम और बिजली सप्लाई को देखते हुए प्रदेश की योगी सरकार का नया आदेश आ गया है।

प्रदेश में बिजली आपूर्ति और कटौती का शेड्यूल सुनिश्चित

राज्य सरकार ने बिजली की आपूर्ति और कटौती के सम्बन्ध में अपनी रणनीति बनाई है। इस मामले को तय करने के लिए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मध्यांचल में अफसरों और इंजीनयरों के साथ बैठक की।

सभी निगमों के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिया गया है कि तयशुदा शिड्यूल के मुताबिक बिजली की आपूर्ति बरक़रार रखी जाए। निगमों के प्रबंध निदेशकों को राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इसमें 6 घंटे के रोस्टर में ही लोकल फॉल्ट शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक सरकार अभी तक 27610 मेगावाट की अधिकतम खपत कर पा रही है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे की बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के ऑर्डर हैं।

क्षेत्रों के अनुसार बिजली आपूर्ति शिड्यूल

  • जिला मुख्यालय 24 घंटे
  • मंडल मुख्यालय 24 घंटे
  • महानगर 24 घंटे
  • औद्योगिक 24 घंटे
  • तहसील मुख्यालय 21.30 घंटे
  • नगर पंचायत 21.30 घंटे
  • ग्रामीण 18 घंटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *