एनिमेटेड हॉलीवुड फिल्म ‘जूटोपिया 2’ इस समय इस सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत रही है। इस फिल्म का आकर्षण है श्रद्धा कपूर की आवाज। यह फिल्म इतनी सुन्दर बन पड़ी है कि हर उम्र के लोग ऐसे देखने का मज़ा ले सकते हैं।

‘जूटोपिया 2’ एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है जो शुरू से अंत तक हंसाने में कामयाब है। फिल्म एक लम्हे के लिए भी दर्शकों को निराश नहीं करती है। साथ ही कमाल की मेकिंग आखिरी सीन तक कहानी के ज़रिए दर्शकों को बांधे रखती है। फील मि सबसे बड़ी खासियत इसके वन लाइनर्स हैं जो हंसा-हंसाकर दर्शकों का पेट दर्द कर देते हैं।
लीड किरदार में श्रद्धा कपूर की आवाज इस फिल्म को और भी दिलकश बना रही है। फिल्म की कहानी में जूडी हॉप्स और निक वाइल्ड जूटोपिया पुलिस डिपार्टमेंट में पार्टनर हैं पर दोनों के बीच बॉन्डिंग अच्छी नहीं है। एक केस में दोनों से गलती होने के बाद चीफ बोगाे उन्हें अलग हो जाने या फिर थैरेपी सेशन अटैंड करने की सलाह देते हैं। जूडी काे महसूस होता है कि जूटोपिया में कोई सांप घुस आया है पर उसकी बात पर कोई यकीन नहीं करता। जूडी अब निक को मनाकर तहकीकात में लग जाती है।
इसी दौरान जूटोपिया के संस्थापक लिंक्सली परिवार की ओर से एक पार्टी का आयोजन किया जाता है। यहां गैरी नाम का सांप सबके सामने आ जाता है। अब सवाल उठता है कि यह सांप जूटोपिया में किस लिए आया और क्या जूडी इसकी जड़ तक पहुंच सकेगी? इन हालत में उसके और निक के रिश्ते का क्या बनेगा जैसे सवालों के जवाब पाने के लिए फिल्म को देखना होगा।
श्रद्धा कपूर की आवाज़ ने जूडी के किरदार में एक अलग ही आकर्षण पैदा कर दिया है। श्रद्धा की आवाज़ के पेरफ़ेक्शन ने हर सीन के साथ इंसाफ किया है फिर वह कॉमिक हो या इमोशनल।
दमनदीप सिंह ने भी निक वाइल्ड की आवाज बनकर अपना परफेक्शन साबित किया है। समय ठक्कर और आदित्य राज शर्मा सहित सभी आर्टिस्ट नेबखूबी अपना बेस्ट इस फिल्म के लिए दिया है। कहा जा सकता है कि इन सभी की कॉमेडी और टाइमिंग लाजवाब है।
फिल्म को हिंदी में लिखते समय की गई मेहनत का अंदाज़ा इसे देख कर ही लगाया जा सकता। यहां कोई गुजराती में कॉमेडी करता नज़र आता है और कोई साउथ इंडियन अंदाज़ में अपनी बात कहता मिलेगा।
फिल्म का निर्देशन जैरेड बुश और बायरन हावर्ड ने किया है। शानदार काम करते हुए दोनों ने हर छोटे से छोटे सीन को बेहद बारीकी से पूरा किया है। फिल्म की ख़ास बात यह है कि ढेर सारे किरदार होने के बावजूद दर्शक कहीं उलझता नहीं है न ही कहानी कहीं पर कमज़ोर पड़ी है।
बता दें जूटोपिया 2 डिज्नी एनिमेशन स्टूडियो की 64वीं एनिमेटेड फिल्म है। यह 28 नवंबर को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म इतनी सुन्दर बन पड़ी है कि हर उम्र के लोग ऐसे देखने का मज़ा ले सकते हैं खासकर इसे बच्चों को जरूर दिखाएं और पूरे परिवार के साथ देखने जरूर जाएं।
