पुंछः मिनी सचिवालय में छिपे लश्कर आतंकियों ने फिर शुरू की फायरिंग

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सोमवार सुबह एक बार फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुबह होते ही लश्कर के आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी हैं, जबकि सुरक्षा बलों भी आतंकियों को करारा जवाब दे रहे हैं। इससे पहले रविवार को पुंछ के दो इलाकों में एनकाउंटर में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। जबकि मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल शहीद हो गया। jammu kashmir encounter 

jammu-kashmir-encounter-poonch

पुंछ में अल्लाहपीर इलाके में रविवार को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर और एक नागरिक घायल हुए। पुंछ के अलावा नौगाम सेक्टर में भी मुठभेड़ हुई, जिसमें घुसपैठ की कोश‍िश कर रहे 7 आतंकियों को सेना ने मार गिराया। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, एक आतंकी पुंछ के मिनी सचिवालय और दूसरा एक स्थानीय नागरिक के घर में छिपा है। इस दौरान 6 लोगों के घायल होने की भी खबर है, जबकि घर में बंधक बनाए गए दंपति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आतंकियों को पकड़ने की कोशिश जारी है। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए सब इंस्पेक्टर मंजूर अहमद और स्थानीय नागरिकों को अस्पताल पहुंचाया गया है। फायरिंग में पुलिस कांस्टेबल संदीप कुमार शहीद हो गए हैं।

आतंकवादियों ने पुंछ में सुबह लगभग आठ बजे सेना के 93 ब्रिगेड मुख्यालयों के पास निर्माणाधीन सचिवालय इमारत से गोलीबारी करनी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों का कहना है कि इमारत में 4-5 आतंकी हो सकते हैं। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। सुरक्षाबलों का कहना है कि तीन आतंकियों को मार गिराया गया है।

मुठभेड़ को देखते हुए सेना ने पूरे इलाके को खाली करवा लिया है। आतंकियों की कुल संख्या में बारे में भी कोई सटीक जानकारी नहीं है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग एक साथ कई जगहों से हो रही है। इस बीच कश्मीर घाटी में एलओसी के पास तीन जगहों पर घुसपैठ की कोशिश हुई है। पहली घुसपैठ नौगाम सेक्टर में हुई है, जहां सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। दूसरी घुसपैठ की कोशिश बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में हुई है, जहां सेना के ऑपरेशन के कारण घुसपैठिए पाकिस्तान की तरफ वापस चले गए हैं। घुसपैठ की तीसरी कोशिश कुपवाड़ा के एक इलाके में हुई। ऐसा माना जा रहा है कि 9/11 आतंकी हमले की 15वीं बरसी पर आतंकी एलओसी के अलग-अलग सेक्टरों से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं। एलओसी पर सेना को हाई अलर्ट कर दिया गया है। jammu kashmir encounter 

नकीब न्यूज़ रेडियो सुनने कि लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *