आंध्र प्रदेश-ओडिशा बॉर्डर पर एनकाउंटर में मारे गए 21 माओवादी, 2 पुलिस वाले जख्मी

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बॉर्डर वाले इलाके में पुलिस बल और माओवादियों के बीच हुए एनकाउंटर में 21 माओवादियों को ढेर कर दिया गया है। इस एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। encounter

encounterयह एनकाउंटर मल्कानगिरी से 10 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। मौके से पुलिस ने काफी अत्याधुनिक हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है। सूत्रों का कहना है कि अभी तक तीन एके 47 राइफलें और एसएलआर बंदूकों सुरक्षा कर्मियों के हाथ लगी हैं। पुलिस का कहना है कि माओवादियों की एक बड़ी बैठक इस इलाके में होने की सूचना थी।  जिस प्रकार के हथियार मौके पुलिस बल को मिले हैं उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि काफी बड़े स्तर के माओवादी नेता इस बैठक में शामिल हुए होंगे।
यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 50-60 माओवादी इस बैठक में शामिल हुए होंगे। जांच के बाद पुलिस सूत्रों का कहना कि पांच बड़े माओवदी नेता इस बैठक के लिए मौके पर आए थे। फिलहाल पुलिस मारे गए माओवादियों की पहचान के लिए जांच कर रही है।

# encounter

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *