आंग सू की और राष्ट्रपति विन की रिहाई पर ज़ोर

लंदन 09 मार्च : ब्रिटेन में म्यांमार के राजदूत कवा ज्वर मिन ने कहा कि स्टेट काउंसलर आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट की रिहाई के साथ ही देश के मौजूदा संकट का कूटनीतिक प्रयास के जरिए समाधान किया जाना चाहिए।

आंग सू की और राष्ट्रपति विन की रिहाई पर ज़ोर

सोमवार को जारी एक बयान में श्री मिन ने कहा कि सैन्य तख्ता पलट के बाद पिछले सप्ताह ब्रिटेन के गृह मंत्री निगेल एडम्स और विदेश मंत्री डॉमिनिक रैब के साथ हुई बैठक में म्यांमार की स्थिति को लेकर चर्चा की गई।

मिन ने कहा, “हम स्टेट काउंसलर दाऊ आंग सान सू की और राष्ट्रपति यू विन म्यिंट की रिहाई का अनुरोध करते हैं।” उन्होंने कहा कि मौजूदा गतिरोध को दूर करने के लिए कूटनीति प्रयास किए जाने चाहिए।

मिन ने कहा कि लंदन में म्यांमार के दूतावास खुले रहेंगे और ब्रिटेन में रहने वाले म्यांमार के नागरिकों को सहायता की जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *