गया एयरपोर्ट पर विमान की आपात र्लैंडिंग, थरूर बाल-बाल बचे

 

गया। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट 433 हादसे का शिकार होते-होते बच गई। हाईड्रोलिक फ्यूड में आई अचानक खराबी से विमान को इमरजेंसी र्लैंडिंग करानी पड़ी। विमान पर कांग्रेस नेता शशि थरूर के अलावा 126 यात्री सवार थे।

shashi tharoor

आपात लैंडिग के बाद सभी यात्रियों को बोधगया में ठहराया गया है। गया एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार शाम 4:40 बजे विमान टेकऑफ करने के साथ ही हाईड्रोलिक फ्यूड में लीकेज आ गया। तकनीकी खराबी का संकेत मिलते ही पायलट ने सूझबूझ से विमान की वापस र्लैंडिंग करवा दी।

सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर सोबित घोष ने बताया कि दल्ली के लिए उड़ान भरने के साथ ही 20 मिनट के अंदर विमान की इमेरजेंसी र्लैंडिंग हुई।

सभी यात्रियों को शनिवार को दल्ली भेजा जायेगा। जबकि कांग्रेस नेता शशि थरूर सड़क मार्ग से पटना के लिए शाम को ही रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *