गोवा में 3 बजे तक 67% वोटिंग, पंजाब में 50 फीसदी के करीब मतदान

नई दिल्ली : गोवा के 40 विधानसभा सीटों और पंजाब के 117 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. दोनों ही राज्यों में एक चरण में ही मतदान हो रहे हैं. रिजल्ट 11 मार्च को आएंगे. दोनों ही राज्यों में त्रिकोणीय मुकाबला है. Election

Election

दोपहर 3 बजे तक गोवा में 67 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है. वहीं पंजाब में दोपहर ढाई बजे तक 48 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

हाल ही में कांग्रेस में आए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वो कांग्रेस को पुनर्जीवित कर राहुल गांधी को गिफ्ट देंगे.

सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत कौर के साथ वोट डालने पहुंचे.

सिद्धू ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का तोहफा दिया जाएगा. पंजाब से इस बार अमरिंदर सिंह हमारे लीडर हैं.

उनकी आखिरी पारी शानदार होगी. जैसे क्रिकेटर की आखिरी पारी शानदार होती है वैसे ही उनकी भी आखिरी पारी शानदार होगी. उनको भी जीत का तोहफा दिया जाएगा.

सिद्धू ने कहा कि इस धर्मयुद्ध में सत्य की जीत होने वाली है. हमें विश्वास है कि कांग्रेस की सरकार बनने वाली है. मौजूदा सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा है. बादलों की नीयत और नीति दोनों खराब हैं.

अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि लांबी से कैप्टन अमरिंदर सिंह की जमानत जब्त करवाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने ‘आप’ पर कहा कि ये तीसरे नंबर पर रहेंगे. प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि मैं अपने 70 साल के अनुभव से कह सकता हूं कि फिर से अकाली दल की सरकार बनेगी. बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को दलबदलू कहा.

गोवा में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जबकि पंजाब में सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू हुई. इन दोनों ही राज्यों में त्रिकोणिय मुकाबला देखने को मिल रहा है.

पंजाब में जहां शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी की गठबंधन सरकार को कांग्रेस और आप से कड़ी टक्कर मिल रही है. वहीं गोवा में बीजेपी, कांग्रेस और आप तीनों ही पार्टियां चुनावों में जीत का दावा कर रहे हैं.

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी लाइन में लगकर वोट डालने पहुंचे. पणजी में वोट डालने के बाद पर्रिकर ने कहा कि इस बार पिछले बार से भी अच्छे परिणाम आएंगे और बीजेपी दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी. गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत परसेकर ने भी सुबह पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट डाला.

www.naqeebnews.com

# Election

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *