चुनाव आयोग ने राजकुमार राव को बनाया इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया का नेशनल आइकन

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कमिशन ने नेशनल आइकन का चुनाव कर लिया है। अभिनेता राजकुमार राव अब इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के नेशनल आइकन नियुक्त किये जायेंगे।

चुनाव आयोग ने राजकुमार राव को बनाया इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया का नेशनल आइकन

चुनाव आयोग द्वारा राजकुमार राव को नेशनल आइकॉन बनाने की आधिकारिक घोषणा आज यानी गुरुवार को की जाएगी। इस संबंध में एक औपचारिक समारोह आयोजित किया जाएगा।

नेशनल आइकॉन मतदान के प्रति जनता को जागरूक करते हैं। उनका प्रयास होता है कि आमजन को मतदान का सन्देश देकर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाया जाए।

बताते चलें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने इसी वर्ष अगस्त में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को नेशनल आइकॉन बनाया था।

दरअसल, नवंबर में तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक़ भारत के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में 161 मिलियन से अधिक लोग मतदान करने वाले हैं।

अगले वर्ष भारत में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान में भागीदार बनाना चाहता है। आयोग का फोकस सबसे अधिक युवाओं पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *