चुनाव आयोग ने सुरक्षित और निष्पक्ष चुनाव के लिए की 3 लाख 40 हज़ार अर्ध सैनिक बलों की मांग

चुनाव आयोग इस माह चुनाव की घोषणा करेगा। लोकसभा चुनाव तथा कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए इलेक्शन कमीशन ने 3 लाख 40 हज़ार अर्ध सैनिक बलों की मांग की है। इन सेंट्रल फोर्स कंपनियों की टुकड़ियों में CRPF, BSF, ITBP, CISF और SSB के जवान शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने सुरक्षित और निष्पक्ष चुनाव के लिए की 3 लाख 40 हज़ार अर्ध सैनिक बलों की मांग

सेंट्रल फोर्स के जवानों का पहला बैच, पहली मार्च को देश के अति संवेदनशील इलाकों के लिए रवाना होगा। इन जवानों की तैनाती का दूसरा चरण 7 मार्च से शुरू होगा। जबकि कुछ टुकड़ियां मार्च के दूसरे और तीसरे सप्ताह में निर्धारित क्षेत्रों में भेजी जाएंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अति-संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव पूर्व लगभग 2 हज़ार कंपनियों को तैनात किया जाएगा। जिसमें जवानों की संख्या 1.5 लाख होगी।

इन इकाइयों के कमांडिंग अधिकारियों को आदेश जारी किए जा चुके हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी सामान्य निर्देशों के साथ सैनिकों को उन इलाक़ों के बारे में परिचित कराने का निर्देश दिया गया है, जिन स्थानों पर इन्हे चुनाव ड्यूटी के लिए भेजा जा रहा है।

इस सप्ताह के अंत में बंगाल के अलावा वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों तथा जम्मू-कश्मीर में सीएपीएफ की पहली यूनिटें पहुंचना शुरू होंगी।

देश में इस वर्ष लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों के चुनाव होने हैं। इनमे आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम विधानसभा चुनावों की घोषणा भी इसी माह की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *