अरब देशों में आज मनाई जा रही है ईद, भारत में कल के आसार बढ़े

अरब देशों में ईद का चांद नजर आने के बाद आज यानी शुक्रवार 21 अप्रैल को ईद मनाई जा रही है। अरब देशों में चाँद की तस्दीक के साथ ही भारत में भी शनिवार को ईद मनाए जाने के आसार बढ़ गए हैं। इस बीच सऊदी अरब, कतर, अमेरिका और कनाडा में ईद का चांद नजर आया।

अरब देशों में आज मनाई जा रही है ईद, भारत में कल के आसार बढे

हालांकि हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं है कि अरब देशों में ईद मनाये जाने के अगले दिन भारत में ईद मनाई जाएगी। मगर अधिकतर ऐसा होने के चलते भारत में ईद शनिवार 22 अप्रैल को मनाए जाने के आसार हैं।

देश में ईद अरब देशों के एक दिन बाद होती है, वहीं संयुक्त अरब अमीरात में भी बीते गुरुवार को ईद के चांद के दीदार हो गए हैं। जिसके बाद आज ईद मनाई जा रही है।

भारत के अलावा आज पाकिस्तान, सिंगापुर और मलेशिया में भी आज चांद दिखने के आसार हैं। इस हिसाब से इन मुल्कों में आज की रात चाँद रात और कल ईद मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *