शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की करोड़ों की संपत्ति जब्त की ईडी ने

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के खिलाफ ईडी ने बड़ा एक्शन लेते हुए उनकी 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। ईडी द्वारा की गई ये कार्रवाई 6600 करोड़ रुपये के बिटकॉइन घोटाले के सम्बन्ध में ली गई है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की करोड़ों की संपत्ति जब्त की ईडी ने

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आज जानकारी दी है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के पुणे स्थित बंगले और इक्विटी शेयरों सहित करीब 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

सोशल मिडिया एक्स पर पोस्ट पर जानकारी साझा करते हुए ईडी ने बताया कि पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा से संबंधित 97.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया गया है।

ईडी के मुताबिक़ यह मामला बिटकॉइन के प्रयोग के माध्यम से निवेशकों के पैसे से धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। ईडी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई का जुहू स्थित फ्लैट है। यह मकान शिल्पा शेट्टी के नाम पर है जबकि पुणे स्थित बंगला राज कुंद्रा के नाम पर है।

इसके अलावा जब्त की गई संपत्ति में इक्विटी शेयर भी शामिल हैं। ईडी के बयान में आगे बताया गया है कि करीब 97.79 करोड़ रुपये की इन संपत्तियों को जब्त करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (Prevention of Money Laundering Act) के प्रावधानों के तहत एक अंतिम कुर्की आदेश जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *