शाहरुख खान से रिश्‍वत मांगने के आरोप में ईडी ने समीर वानखेड़े के ख‍िलाफ दर्ज किया मनी लॉन्‍ड्र‍िंग का केस

नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो के पूर्व जोनल डायरेक्‍टर समीर वानखेड़े की मुश्‍क‍िलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उनके ख‍िलाफ मनी लॉन्‍ड्र‍िंग का केस दर्ज किया है। समीर वानखेड़े पर आरोप हैं कि आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद उन्‍होंने शाहरुख खान के परिवार से 25 करोड़ रुपये की रिश्‍वत मांगी थी।

शाहरुख खान से रिश्‍वत मांगने के आरोप में ईडी ने समीर वानखेड़े के ख‍िलाफ दर्ज किया मनी लॉन्‍ड्र‍िंग का केस

आज ईडी ने सीबीआई की एफआईआर पर संज्ञान लेते हुए यह केस दर्ज किया है। केंद्रीय एजेंसी ने मनी लॉन्‍ड्र‍िंग के तहत समीर वानखेड़े के ख‍िलाफ केस दर्ज कर लिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के कुछ पूर्व अधिकारियों को भी इस मामले में पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

2008 बैच के आईआरएस अफसर समीर वानखेड़े ने इस बीच गिरफ्तारी से बचने के लिए किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की है।

आर्यन खान से जुड़े ड्रग्‍स मामले की जांच के दौरान एनसीबी द्वारा गड़बड़ी पाए जाने के बाद ही पिछले वर्ष मई महीने में इंटरनल कमिटी की रिपोर्ट के बाद सीबीआई ने समीर वानखेड़े के ख‍िलाफ मामला दर्ज किया था।

समीर वानखेड़े पर आरोप है कि उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स केस में फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी और मामले में एनसीबी के स्‍वतंत्र गवाह प्रभाकर सेल ने अपने बयान में रिश्‍वत मांगने की पुष्‍ट‍ि भी की थी। प्रभाकर सेल के मुताबिक़ मामले में टोकन मनी के तौर पर 50 लाख रुपये की भी बात हुई थी। गौरतलब है कि इस बीच 2022 में दिल का दौरा पड़ने से प्रभाकर सेल की मृत्यु हो गई।

बताते चलें 2 अक्टूबर 2021 को मुंबई से गोवा जा रही कॉर्डेलिया क्रूज पर कथित ड्रग भंडाफोड़ मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था। इस केस में समीर वानखेड़े की टीम ने आर्यन खान सहित 16 लोगों को आरोपी बनाया और कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया था।

आर्यन खान के ख‍िलाफ कोई सबूत नहीं मिलने पर जहां उन्‍हें बाद में एनसीबी ने मामले में क्‍लीनचिट दे दी, वहीं इस केस में उन्‍हें करीब एक माह की जेल में कैद के बाद बॉम्‍बे हाई कोर्ट से जमानत लेनी पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *