Summer Special : घर पर आसानी से बनाएं ऐप्रिकॉट आइसक्रीम

इंटरनेट डेस्क। आपने आज तक तरह-तरह की आइसक्रीम बनाई होंगी, लेकिन ऐप्रिकॉट आइसक्रीम शायद ही पहले कभी बनाई हो। ये आइसक्रीम खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और इसे आसानी से बनाकर तैयार किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं ऐप्रिकॉट आइसक्रीम बनाने की विधि…..

सामग्री :-

बेसिक आइस्क्रीम – 1

फ्रेश क्रीम – 1/2 कप

खुबानी – 1/2 कप

चीनी – 7 से 8 चम्मच

विधि :-

आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले चीनी और खुबानी में थोड़ा सा पानी डालकर इसे धीमी आंच पर पकाएं।

 

जब खुबानी नरम हो जाए और इसका सारा पानी सुख जाए तो गैस बंद कर दें और इसे एक बर्तन में निकाल लें।

 

अब फ्रेश क्रीम और बेसिक आइस्क्रीम को अच्छे से मिलाकर फेंट लें।

अब इसे जमने के लिए फ्रिज में रख दें, करीब 7,8 घंटे में आइसक्रीम जमकर तैयार हो जाती है।

आप इसे काटकर या कॉन में भरकर सर्व कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *